Haryana: मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने राखीगढ़ी का किया दौरा, हड़प्पा सभ्यता से जुड़ी वस्तुओं का अवलोकन

Haryana: मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने राखीगढ़ी का किया दौरा, हड़प्पा सभ्यता से जुड़ी वस्तुओं का अवलोकन

हरियाणा हिसार

Haryana के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने सोमवार को राखीगढ़ी के आइकोनिक साइट का दौरा किया और पुरातत्व विभाग द्वारा किए जा रहे उत्खनन कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हड़प्पा कालीन सभ्यता से संबंधित वस्तुओं की जानकारी भी हासिल की। उनके साथ मंडल आयुक्त ए. श्रीनिवास, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. संजय कुमार मंजुल, सर्कल इंचार्ज के.ए. कोबोई और पुरातत्व विभाग की उप निदेशक बनानी भट्टाचार्य भी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2025 01 06 at 8.27.51 PM 1

मुख्य सचिव डॉ. जोशी ने राखीगढ़ी में विभिन्न साइट्स का अवलोकन किया और निर्माणाधीन म्यूजियम का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने माउंट नम्बर एक, तीन, चार और पेरेट वॉल भी देखी। उन्होंने कहा कि राखीगढ़ी अपने आप में हजारों साल पुरानी सभ्यता का साक्ष्य प्रस्तुत करता है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि इस विश्व प्रसिद्ध साइट के माध्यम से लोग अपने इतिहास से रूबरू हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस क्षेत्र को सहेजने और विकास में कोई कसर न छोड़ी जाए।

म्यूजियम में रखा जाएगा हड़प्पा कालीन सामान:

Whatsapp Channel Join

WhatsApp Image 2025 01 06 at 8.27.52 PM

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. संजय कुमार मंजुल ने मुख्य सचिव को बताया कि माउंट नम्बर 3 पर एक बड़ा स्ट्रक्चर मिला है, जो स्टेडियम जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी बताया कि राखीगढ़ी का विकास चंडीगढ़ जैसे आधुनिक शहरों के मॉडल पर हुआ था, जहां ड्रेनेज सिस्टम और कूड़ा प्रबंधन के लिए मिट्टी के मटके उपयोग में लाए जाते थे। खुदाई के दौरान दो मंजिला मकान के ढांचे, कंकाल, मिट्टी के बर्तन, टेराकोटा बॉल जैसी चीजें भी मिली हैं।

आधुनिक सुविधाओं का निर्माण:

WhatsApp Image 2025 01 06 at 8.27.49 PM 1

मुख्य सचिव ने संग्रहालय भवन, कैफेटरिया, हॉस्टल और विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संग्रहालय के निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए ताकि राखीगढ़ी में मिली वस्तुओं को ठीक से प्रदर्शित किया जा सके।

राखीगढ़ी की विकास योजनाओं पर चर्चा:

WhatsApp Image 2025 01 06 at 8.27.50 PM

मुख्य सचिव ने राखीगढ़ी में एक बैठक भी की जिसमें पुरातत्व विभाग और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में उन्होंने संरक्षित साइट्स से जुड़े अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही और शिफ्टिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इसके बाद, उन्होंने हांसी और राखीगढ़ी के विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राखीगढ़ी पर फिल्म निर्माण की योजना:

मुख्य सचिव ने राखीगढ़ी के महत्व को बढ़ाने के लिए एक फिल्म बनाने की योजना का भी उल्लेख किया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग इस ऐतिहासिक स्थल पर आधारित डॉक्यूमेंट्री और फिल्म बनाने का विचार कर रहा है ताकि लोग इस सभ्यता के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें।

Read More News…..