Sirsa: रानिया सीट पर EVM काउंटिंग पर कृष्णा कुमार बेदी का बयान, सुप्रीम कोर्ट की आज्ञा सर्वोपरि

Sirsa: रानिया सीट पर EVM काउंटिंग पर कृष्णा कुमार बेदी का बयान, सुप्रीम कोर्ट की आज्ञा सर्वोपरि

सिरसा

Sirsa में रानिया सीट पर EVM की सब-काउंटिंग के मामले में कृष्णा कुमार बेदी ने कहा कि एक कैंडिडेट ने अर्जी दी थी कि कुछ EVM की दुबारा गिनती हो। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आज्ञा दी है, और उनकी आज्ञा सर्वोपरि मानी जाएगी। अब देखना होगा कि इस काउंटिंग के बाद क्या परिणाम निकलते हैं।

बेदी ने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का मॉडल जनता द्वारा ठुकराया जाएगा। उनका मानना है कि 8 जनवरी को बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाएगी।

जानिए क्या है पूरा मामला

हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद सिरसा जिले की रानियां विधानसभा सीट पर EVM और बैलेट बॉक्सों का दोबारा मिलान किया जाएगा। यह मिलान कांग्रेस के उम्मीदवार रहे सर्वमित्र कंबोज की अपील पर किया जा रहा है, जिनके अनुसार चुनाव में कोई गड़बड़ी हो सकती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) ने कांग्रेस नेता की अपील को स्वीकार करते हुए इस मिलान की प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह मिलान 9 जनवरी से 13 जनवरी तक किया जाएगा, लेकिन इस दौरान केवल 9 बूथों के बैलेट पेपर और EVM की ही चेकिंग की जाएगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में रानियां सीट पर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार सर्वमित्र कंबोज दूसरे नंबर पर रहे। इनके बीच हार-जीत का अंतर केवल 4191 वोटों का था।

Read More News…..