बिग बॉस ओटीटी 2 के रनरअप अभिषेक मल्हान ने हॉस्पिटल से डाला वीडियो, जानिए क्या कहा एल्विश के बारे में

बॉलीवुड मनोरंजन

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ की चमचमाती ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया हैं। दरअसल, एल्विश ऐसे पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं, जिसे अब विजेता के रुप में याद किया जाएगा। उन्होंने भारी वोटों के साथ
के साथ फेमस युट्युबर अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को फाइनल में हराकर बिग बॉस ओटीटी 2 सीजन जीता ।

फैंस को किया धन्यवाद
हाल ही में अभिषेक मल्हान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रैंड में चल रही है जिसमें सबसे पहले अभिषेक ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया है जिन्होनें उसे शुरु से लेकर आखिर तक स्पोर्ट किया था।

अभिषेक का कहना है कि ‘मुझे पता है मैं ट्रॉफी जीतकर नहीं ला पाया’ लेकिन आप लोगों का जो प्यार दिख रहा है, जो आप मुझे दे रहे हो। मैं भगवान की कसम खाता हूं, मुझे लगता नहीं मैं इस प्यार के इतना लायक हूं….बहुत-बहुत धन्यवाद पांड़ा गैंग। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने भले ही ट्रॉफी ना जीती हो, लेकिन मैं आपका प्यार देखता हूं।

Whatsapp Channel Join

एल्विश के बारे में क्या कहा

अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव को बिग बॉस ओटीटी 2 में ट्रॉफी जीतने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा, मैं सिर्फ बिगबॉस के सेट से वापस अभी हॉस्पिटल आया हुं। मुझे मीडिया के सभी लोगों से बहुत खेद है, जिन्होनें मेरा इंटरव्यू लेना चाहा था कि मैं शो के बारे में कुछ बोलूं। मैं क्या करुं मेरे को एक हेडलाइन मिलनी थी, बिग बॉस पर आना था। तो जैसे ही मैं यहां से निकलूंगा, मै यह सुनिश्चित करुंगा कि मैं सबको अपनी सारी भावनाएं व्यक्त कर सकूं।

एल्विश को जीतने के लिए बधाई। जैसे ही मैं यहां से बाहर आऊंगा, शो के बारे में अपनी भावनाएं साझा करुंगा। मैं शो नहीं जीता, लेकिन बिग बॉस के घर के अंदर दो महीनों तक मैंने अपना अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की।

फैंस की रही ये प्रतिक्रिया
अभिषेक मल्हान के इस वीडियो पर नेटिंजस अब जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की और लिखा, “ट्रॉफी नहीं दिल जीत लिया भाई”। एक यूजर ने लिखा, “आपने दिल जीत लिया मल्हान !” एक अन्य यूजर ने लिखा, आप हमारे दिलों में विजेता हैं।”