थानेसर नगरपरिषद के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 24 के पूर्व पार्षद ओम प्रकाश ओपी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में आज कुरुक्षेत्र के कई पूर्व पार्षद, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक व्यक्ति पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे।
पूर्व पार्षद ओमप्रकाश ओपी को मिली धमकी के बाद उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाने और उनकी जान की हिफाजत करने की मांग की। उल्लेखनीय है कि पूर्व पार्षद ओमप्रकाश ओपी को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 लाख की फिरौती संबंधी व्हाट्सएप कॉल आई थी।
इसके बाद जब ओमप्रकाश ओपी ने उक्त घटना की जानकारी मीडिया में दी तो कल फिर दोबारा व्हाट्सएप के माध्यम से ओपी को धमकाया गया। जिसके बाद आज ओमप्रकाश ओपी कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। साथ ही एसपी कुरुक्षेत्र से ओमप्रकाश ओपी के संबंध में हुई बातचीत की जानकारी दी।

