clerks and steno employees

Haryana में क्लर्क और स्टेनो कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी में इतने रुपए का किया इजाफा

हरियाणा चंडीगढ़ पंचकुला

Haryana सरकार ने बोर्ड और कॉर्पोरेशन में तैनात क्लर्क और स्टेनो कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने नया आदेश जारी करते हुए उनका पे-बैंड 19,900 रुपए से बढ़ाकर 21,700 रुपए कर दिया है। इस बढ़ोतरी से क्लर्क और स्टेनो के वेतन में 1800 रुपए का इज़ाफ़ा हुआ है।

यह कदम कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों के मद्देनजर उठाया गया है। हालांकि, कर्मचारी 35,400 रुपए के पे-बैंड की मांग कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने पेन डाउन स्ट्राइक तक की थी। सैनी सरकार ने उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए यह आंशिक बढ़ोतरी की है। इस फैसले के संबंध में चीफ फायनेंसर एडवाइजर की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सरकार ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों पर विचार करते हुए यह पहला कदम है।

48426abc 79b5 42b3 95bf a65500eb0ac3

पढ़िए, क्या है ऑर्डर में

Whatsapp Channel Join

हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने 8 फरवरी और 15 मार्च 2024 को दो पत्र जारी किए हैं। इन पत्रों में सरकारी कर्मचारियों, विशेषकर क्लर्कों के नए वेतन ढांचे और उनके वेतन निर्धारण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इन पत्रों की प्रति साथ में संलग्न की गई है। राज्य के सभी सरकारी उपक्रमों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मंजूरी लेकर क्लर्क और स्टेनो वर्ग के कर्मचारियों के लिए नया वेतन ढांचा लागू करें।

पे-बैंड क्या है?

पे-बैंड सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन का एक निर्धारित ढांचा है। इसमें न्यूनतम और अधिकतम वेतन सीमा तय होती है। हर पद के लिए अलग पे-बैंड होता है। कर्मचारी की सेवा अवधि और ग्रेड के अनुसार इस बैंड में वेतन बढ़ता जाता है।

अन्य खबरें