हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET-2025 की परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक विशेष कमेटी गठित की है। इस कमेटी द्वारा जिलास्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें परीक्षा की सही तरीके से संचालन के लिए आवश्यक सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
बैठकों में शैक्षणिक संस्थाओं की क्षमता का मूल्यांकन
बैठक में विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, जैसे सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों की बैठने की क्षमता की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा आयोजित करने के लिए संबंधित संस्थाओं की तैयारी और परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
जिलास्तर पर तैयारी का लिया जाएगा जायजा
कमेटी के सदस्य हर जिले में स्थित शैक्षणिक संस्थाओं में जाकर उनकी तैयारियों का जायजा लेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी संस्थाएं परीक्षा के संचालन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।





