WhatsApp Image 2025 01 27 at 5.40.47 PM

वार्ड नं 5 में खुला क्रश सेंटर, पार्षद कप्तान सिंह छौक्कर ने दिया बड़ा बयान

हरियाणा पानीपत

(समालखा/अशोक शर्मा) वार्ड नं 5 में बाल विकास विभाग द्वारा एक क्रश सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद कप्तान सिंह छौक्कर ने कार्यक्रम की अगुवाई की। उद्घाटन समारोह में उन्होंने विधायक मनमोहन भड़ाना द्वारा दिए गए आश्वासन का जिक्र करते हुए कहा कि वार्ड में सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

पार्षद छौक्कर ने भाजपा की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवाद नहीं बल्कि विकास की राजनीति करती है, और यही कारण है कि यह पार्टी आज जनता की पहली पसंद बन चुकी है।

कार्यक्रम के दौरान छौक्कर ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य देश के हर वर्ग को समृद्ध बनाना और भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने पार्टी की सफलता का श्रेय इसी नीति को दिया।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें