Woman shot dead

Nuh में महिला की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने छेड़छाड़ के बाद दिया वारदात को अंजाम

हरियाणा नूंह

Nuh जिले के हाजीपुर गौहेता गांव में सोमवार रात को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बदमाशों ने महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की, लेकिन महिला ने उनका मुकाबला किया, जिससे गुस्साए बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब महिला अपने पति के साथ खेतों में सिंचाई कर रही थी।

महिला ने बदमाशों से संघर्ष किया और एक बदमाश को जोर से लात मार दी, जिसके बाद बदमाशों ने पिस्टल से गोली चला दी। घटना के बाद बदमाशों ने महिला के पति से मोबाइल और कैश लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा की जांच कर रही है। SHO ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें