हरियाणा के फरीदाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी से अपने ही पति की हत्या करवा कर शव को नहर में ठिकाने लगाने के मामले में आज पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताएं कि पति-पत्नी और आरोपी एक ही स्कूल में काम करते थे।
बता दें कि आरोपी का नाम बंटी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बंटी और मृतक राकेश की पत्नी का पिछले लगभग 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बारे में मृतक राकेश को भनक लग गई थी और यह बात फैल ना जाए इसलिए दोनों ने प्लानिंग की और प्लानिंग के अनुसार आरोपी बंटी राकेश को खेड़ी पुल इलाके में नहर किनारे ले गया, जहां पहले दोनों ने बैठकर शराब पी और फिर बंटी ने मौका देखकर राकेश के सिर में ईट मार दी जिसके बाद राकेश की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।
पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक की पत्नी ने कराया था गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज
वहीं इस मामले में एसीपी अमन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद बीते 2 अगस्त को मृतक राकेश की पत्नी ने खेड़ी थाने में पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही पुलिस में अपने पति के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और हत्या को अंजाम देने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिसके बाद पुलिस तफ्तीश कर रही थी और इस तफ्तीश में क्राइम ब्रांच की टीम भी लगी हुई थी। तफ्तीश के दौरान ही उन्हें इस मामले में कुछ सबूत मिले। सबूतों के आधार पर बीती 17 तारीख को बंटी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर 25 अगस्त तक के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
वहीं आरोपी बंटी ने खुद ही हत्या की बात कबूलते हुए शव को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस जिराफ में है। जिससे हत्या में प्रयोग किए जाने वाले अन्य सामान बरामद किए जाने हैं। जिसे 25 अगस्त को रिमांड पूरी होने पर अदालत में पेश किया जाएगा।

