Badauli gang rape case

BREAKING NEWS : बडौली गैंगरेप मामला पलटा, शिकायतकर्ता लड़की और Amit Bindal के खिलाफ मामला दर्ज, 3 गिरफ्तार

हरियाणा बड़ी ख़बर सोनीपत हिमाचल प्रदेश

BREAKING NEWS : भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से जुड़े हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कसौली कांड में एक नया मोड़ आ गया है। अन्‍य आरोपी सिंगर रॉकी मित्तल ने अब हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के नए आरोप शिकायतकर्ता लड़की और Amit Bindal पर लगाए हैं।

रॉकी मित्तल की शिकायत पर शिकायतकर्ता लड़की, अमित बिंदल और तीन अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 308(2), 308(5), 61, 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। रॉकी मित्तल ने दावा किया है कि ये लोग हनीट्रैप के जरिए पैसे मांगकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे।

1 3

मूल मामला क्या था?
इस केस की शुरुआत 13 दिसंबर 2024 को हुई थी, जब दिल्ली की एक महिला ने कसौली पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि कसौली के सरकारी होटल में उसे जबरन शराब पिलाकर दुष्कर्म किया गया। महिला ने दावा किया कि भाजपा नेता रॉकी मित्तल ने उसे अपनी म्यूजिक एल्बम में अभिनेत्री बनाने और बड़ौली ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।

2 2

महिला ने आगे आरोप लगाया कि दुष्कर्म के बाद उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाए गए और धमकाकर उसे होटल से बाहर निकाल दिया गया। यही नहीं, महिला ने यह भी दावा किया कि बाद में उसे पंचकूला में झूठे केस में फंसाने की साजिश रची गई।

3

इस मामले में हिमाचल पुलिस ने भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ धारा 376D और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। परवाणू के डीएसपी मेहर पंवर के अनुसार, दोनों नेताओं से पूछताछ हो चुकी है, लेकिन महिला ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया था, जिससे मामला कमजोर हो गया।

4

अब रॉकी मित्तल ने खुद ही शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया है कि उन्हें हनीट्रैप में फंसाया गया था। इस मामले में तीन अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है, जिससे जांच की दिशा बदल गई है।

क्या है नया विवाद?
यह मामला राजनीतिक रूप से और अधिक गरमा गया है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और मोहन लाल बड़ौली हरियाणा भाजपा अध्यक्ष हैं। भाजपा ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

5

पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है और हनीट्रैप के एंगल की भी गहनता से छानबीन की जा रही है। अब देखना होगा कि क्या नए सबूत सामने आते हैं और क्या इसमें और गिरफ्तारियां होती हैं।

अन्य खबरें