अगर आप Train में सफर करने की योजना बना रहे हैं तो आपको यह खबर ध्यान से पढ़नी चाहिए, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर रेलवे ने बठिण्डा- श्रीगंगानगर रेलखण्ड पर ब्रिज संख्या 1 पर तकनीकी कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
कैप्टन शशि किरण, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने जानकारी दी कि इस कार्य के चलते निम्न रेल सेवाएं प्रभावित होंगी।
ट्रेन नंबर 14736, अंबाला– श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, जो 7 फरवरी को अंबाला से प्रस्थान करेगी, बठिण्डा तक ही चलेगी। यानी यह रेल सेवा बठिण्डा- श्रीगंगानगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 54754, श्रीगंगानगर- बठिण्डा रेलसेवा, 7 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 54753, बठिण्डा- श्रीगंगानगर रेलसेवा, 7 फरवरी को रद्द रहेगी।