Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Delhi चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की जीत पर दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और सामाजिक कल्याण की गारंटियों पर अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भाजपा के लिए एक स्पष्ट जनादेश साबित हुआ है, जिसमें जनता ने दिल्ली में ‘कमल’ खिलाकर मोदी जी की नीतियों पर मुहर लगाई है।
आम आदमी पार्टी की नीतियों पर हमला
मुख्यमंत्री सैनी ने आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने आप-दा की गलत नीतियों का करारा जवाब दिया और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर विश्वास जताया। सैनी ने अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसते हुए कहा कि “केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी का अपमान किया। जब वह हरियाणा के नहीं हुए, तो दिल्ली के कैसे हो सकते हैं?”
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की ऐतिहासिक उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने वैश्विक शक्ति के रूप में उभरते हुए कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए हैं। उन्होंने मोदी जी की ऐतिहासिक पहलों – डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, और गरीब अन्न कल्याण योजनाओं – का उल्लेख किया, जो देश के हर वर्ग को सशक्त करने में मदद कर रही हैं।
दिल्ली में भाजपा की सरकार और भविष्य की योजनाएं
सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता अब विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद दिल्ली में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा, बेहतर परिवहन, स्वच्छ जल आपूर्ति और मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
पारदर्शिता और प्रशासनिक सोच पर जोर
मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत में पार्टी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने यह भी कहा कि अब दिल्ली में केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता से जनता तक पहुंचेगा।





