Bhiwani में पुलिस द्वारा जिले में घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर, ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। थाना तोशाम पुलिस ने वार्ड नंबर- 17 तोशाम में घर में घुसकर चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
वार्ड नंबर- 17 तोशाम निवासी महिला ने थाना तोशाम पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि दिनांक 06.02.2025 को खेत में काम करने के लिए गई हुई थी उसी समय आरोपी निखिल उनके घर में घुसकर घर से रुपए चोरी करके ले गया था। महिला की इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामलें को दर्ज किया था।
दिनांक 10.02.2025 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना तोशाम के उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने घर में घुसकर चोरी करने के मामले में एक आरोपी को बागनवाला रोड तोशाम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान निखिल पुत्र सुरेश कुमार निवासी वार्ड नंबर- 17 तोशाम के रूप में हुई है।
आरोपी नशा करने का आदि है जिसने अपने नशे की पूर्ति के लिए घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।





