हाईवे जाम करना ग्रामीणों पर पड़ा महंगा, 25-30 के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

रोहतक

हरियाणा के रोहतक जिले में दिल्ली-हिसार नेशनल हाईवे 9 पर गांव मदीना के ग्रामीणों ने जाम लगाया। ग्रामीण बिजली की परेशानी को लेकर विरोध कर रहे थे। पुलिस ने 25-30 ग्रामीणों के खिलाफ रोड जाम करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गांव में बिजली न आने के कारण किया विरोध

बहु अकबरपुर पुलिस थाने के एसआई  की शिकायत पर गांव के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहतक-हिसार रोड पर रेडियो स्टेशन के सामने हाईवे जाम कर दिया गया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि गांव मदीना में बिजली न आने के कारण विरोध स्वरूप रोड जाम किया गया।

Whatsapp Channel Join

काफी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम

नेशनल हाईवे नंबर-9 पर गांव मदीना के रेडियो स्टेशन के पास पेड़ों की टहनियां डालकर और ग्रामीणों ने बैठकर धरना दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझाया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और ट्रैफिक सुचारू किया गया। इसके बाद रोड जाम करके आवाजाही में बाधा डालने की धारा के तहत 25-30 ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।