हरियाणा के सोनीपत में बीती देर रात झज्जर पुलिस की पशु तस्करी गिरोह के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने पशु तस्करों की गाड़ियों को ओवरटेक कर उन्हें काबू करने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ तस्करों को काबू कर लिया था, बाकी कुछ भाग गए। मुठभेड़ में कुछ पुलिस कर्मचारियों और तस्करों को चोटें भी आई।
विस्तार में…
हरियाणा के सोनीपत में बीती देर रात झज्जर पुलिस की पशु तस्करी गिरोह के साथ मुठभेड़ हुई। यह पूरी मुठभेड़ घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दरअसल, कुछ समय से झज्जर पुलिस पशु तस्करों का पीछा कर रही थी। कल देर रात पशु तस्करों का पीछा करते हुए झज्जर पुलिस सोनीपत के गांव हरसाना में पहुंची थी।
मामले का घटनाक्रम
घटना के समय पहले एक कैंटर आया। उसके पीछे पुलिस की गाड़ियां ओर पशु तस्करों की गाड़ियां आईं। पुलिस ने गाड़ियों को ओवरटेक कर रोका और तुरंत ही पशु तस्करी गिरोह को काबू करने की कोशिश की। जिनमें से कुछ पशु तस्कर पकड़े भी जा चुके हैं। हालांकि कुछ मौके पर फरार हो गए।
वहीं मुठभेड़ में पुलिस कर्मचारियों और तस्कर गिरोह के सदस्यों को भी चोटें आई हैं। वहीं एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि पशु तस्करों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई थी।

