horoscope

राशिफल: जानिए किन राशियों के लिए सोमवार का दिन रहेगा शुभ

धर्म धर्म-कर्म पंचांग एवं राशिफल

 

Daily Horoscope February 17, 2025:आज सोमवार को चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में गोचर कर रहे हैं और चित्रा नक्षत्र में संचार कर रहे हैं। इस दौरान शुक्र और मंगल की दृष्टि से विशेष शुभ योग बन रहे हैं, जिससे कुछ राशियों के लिए यह दिन विशेष लाभकारी सिद्ध होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए यह दिन अत्यधिक शुभ और लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से भी यह दिन लाभकारी रहेगा। लोन लेने का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ आनंददायक समय व्यतीत होगा।
भाग्य: 90%
उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

Whatsapp Channel Join

वृषभ राशि (Taurus)

आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें। निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
भाग्य: 83%
उपाय: शिव मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी बरतने का है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत होगी।
भाग्य: 80%
उपाय: तुलसी को दूध और जल अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन शुभ रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अच्छा समय है। ससुराल पक्ष से लाभ के योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पर अति विश्वास करने से बचें।
भाग्य: 86%
उपाय: लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं।

सिंह राशि (Leo)

आज आपको अपने काम के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें, अन्यथा हानि हो सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा, लेकिन भावनात्मक रूप से संतुलित रहने की आवश्यकता है।
भाग्य: 72%
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। टीम वर्क में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधर सकते हैं। बिना मांगे किसी की मदद करने से बचें।
भाग्य: 86%
उपाय: गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला राशि (Libra)

परिवार में शुभ कार्यक्रम की संभावना है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और संपत्ति संबंधी विवाद हल हो सकता है।
भाग्य: 90%
उपाय: सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज मानसिक बेचैनी और वैचारिक उलझन रह सकती है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। किसी अप्रिय समाचार से मन दुखी हो सकता है, लेकिन दिन के उत्तरार्ध में स्थितियां सुधरेंगी।
भाग्य: 81%
उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और पिता से विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
भाग्य: 88%
उपाय: जरूरतमंदों को वस्त्र और भोजन दान करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन लाभदायक रहेगा। कोई मूल्यवान वस्तु प्राप्त हो सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। नौकरी में नया अवसर मिलेगा और व्यापार में लाभ होगा।
भाग्य: 61%
उपाय: श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खान-पान पर ध्यान दें। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव हो सकता है। सांसारिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं।
भाग्य: 85%
उपाय: गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन सुखद और सफल रहेगा। अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
भाग्य: 86%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

आज का पंचांग: 17 फरवरी 2025, सोमवार

राष्ट्रीय मिति: माघ 28, शक संवत 1946
विक्रम संवत: 2081
तिथि: फाल्गुन कृष्ण पंचमी, सोमवार
सौर मास: फाल्गुन मास प्रविष्टे 06
हिजरी तिथि: शब्बान 18, हिजरी 1446
सूर्य: उत्तरायण, दक्षिण गोल
ऋतु: शिशिर

राशिफल के अनुसार विशेष जानकारी

राहुकाल: प्रातः 07:07 से 09:00 तक
पंचमी तिथि: अगले दिन तड़के 04:54 तक, उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ
नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से अगले दिन प्रातः 07:36 तक, उपरांत स्वाति नक्षत्र
योग: शूल योग प्रातः 08:55 तक, उपरांत गण्ड योग
करण: कौलव करण अपराह्न 03:35 तक, उपरांत गर करण
चंद्रमा: सायं 06:03 तक कन्या राशि में, उपरांत तुला राशि में प्रवेश

सूर्योदय एवं सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: प्रातः 06:57
सूर्यास्त: सायं 06:12

आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 05:16 से 06:07
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:28 से 03:13
  • निशिथ काल: रात्रि 12:09 से 01:00
  • गोधूलि बेला: सायं 06:10 से 06:36

आज के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: प्रातः 07:30 से 09:00
  • गुलिक काल: दोपहर 01:30 से 03:00
  • यमगंड काल: प्रातः 10:30 से 12:00
  • दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:58 से 01:43

आज का विशेष उपाय

आज भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें एवं उनके मंत्रों का जप करें। शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाना शुभ रहेगा।