Youtuber विकास पाठक उर्फ “हिन्दुस्तानी भाऊ” ने प्रोड्यूसर Ekta Kapoor और उनके पिता जितेंन्द्र, मां शोभा और OTT Platform AALT Balaji के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में मुंबई की लोकल कोर्ट ने मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ पुलिस को जांच करने का आदेश दिया हैं। कोर्ट ने पुलिस को 9 मई, 2025 को रिपोर्ट पेश करने को कहा हैं।
इस समय देश में बॉलीवुड आपत्तिजनक विवादों में बना हुआ हैं लेकिन अब रणवीर इलाहाबादिया के बाद बॉलीवुड की मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर कानूनी शिकंजे में फंस गई है। उन पर भारतीय सैनिकों का अपमान करने का आरोप लगा है। उनके OTT Platform AALT Balaji की एक वेब सीरीज के एपिसोड में सेना के जवान को गैर Sexual Activity करते हुए दिखाया गया हैं।

शिकायत में कहा गया कि OTT Platform पर AALT Balaji की एक वेब सीरीज में भारतीय सेना की वर्दी को राष्ट्रीय प्रतीक के साथ गैर Sexual Activity में दिखाया गया हैं। इसके बारे में मई 2020 में Youtuber विकास पाठक उर्फ “हिन्दुस्तानी भाऊ” को पता चला था जिसके बाद उन्होने एकता कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी AALT Balaji पर सवाल उठाए गए हैं। कई बार सोशल मीडिया और अन्य लोगों ने एकता कपूर के AALT Balaji के कंटेंट की कड़ी आलोचना की हैं।





