CM

Kurukshetra विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में CM ने उठाए अहम मुद्दे, शिक्षा व रोजगार पर कर दी बड़ी घोषणाएं

हरियाणा कुरुक्षेत्र

Kurukshetra विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बयान दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है, और उनका उद्देश्य है कि युवाओं को घर के आसपास शिक्षा दी जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हर 20 किलोमीटर पर राजकीय कॉलेज खोले जाएंगे और बालिकाओं के लिए गर्ल्स कॉलेज खोलने का भी प्लान है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी 7 मार्च से हरियाणा का बजट सत्र शुरू होने की घोषणा की और कहा कि इस बार का बजट हर वर्ग के लिए कल्याणकारी होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने बजट पर सबसे अधिक सुझाव विद्यार्थियों और आम जनता से लिए हैं, और हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में नंबर एक पर चल रहा है।

Whatsapp Channel Join

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर भी जोर दिया, और बताया कि अब युवाओं को नौकरी के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ते, क्योंकि उनकी सरकार ने पारदर्शिता के साथ पौने दो लाख नौकरियां दी हैं, और उनका लक्ष्य अगले पांच साल में दो लाख नौकरियां देने का है।

अन्य खबरें