IMG 20250218 WA0015

Haryana निकाय चुनाव 2025: अंबाला छावनी में भाजपा की पहली जीत, वार्ड 24 से महेश नागर निर्विरोध चुने गए

हरियाणा अंबाला

Ambala निकाय चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी जीत का खाता खोल लिया है। नगर परिषद अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 24 से भाजपा प्रत्याशी महेश नागर निर्विरोध चुने गए हैं। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

वार्ड नंबर 24 से महेश नागर का निर्विरोध चुना जाना भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उनके सामने कोई अन्य प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर सका, जिसके चलते उन्हें बिना किसी चुनावी मुकाबले के ही वह विजयी हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने महेश नागर को बधाई दी।

महेश नागर की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने जगह-जगह मिठाइयाँ बाँटी और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत दर्शाती है कि जनता भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा कर रही है।

Whatsapp Channel Join

अंबाला छावनी में भाजपा की यह पहली जीत आगामी निकाय चुनावों में पार्टी के लिए एक बड़ा मनोबल साबित हो सकती है।

अन्य खबरें