चाकू मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद

15 अगस्त की रात के समय मृतक सूरज उर्फ चुन्नी (34 वर्ष) पर घर जाते समय आरोपी गणेशी द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया था, जिसमें पीड़ित की मृत्यु हो गई थी। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 प्रभारी सेठी मलिक की टीम ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्रेसवार्ता के दौरान एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गणेश (33 वर्ष) गढ़ी मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को नहर पार खेडी पुल के एरिया से काबू किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि मृतक सूरज उर्फ चुन्नू निवासी भीम बस्ती फरीदाबाद आरोपी के घर के सामने सैनी चौक से जा रहा था, तब किसी बात को लेकर मृतक सूरज उर्फ चुन्नू व आरोपी गणेश के बीच कहासुनी हो गई और दोनों के बीच मारपीट झगड़ा होने लगा तो आरोपी गणेशी ने सूरज उर्फ चुन्नू पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे मृतक सूरज घायल हो गया, जो घटना को अंजाम देकर आरोपी गणेशी मौके से फरार हो गया था।

Whatsapp Channel Join

पुलिस ने आमजन की मदद से पहुंचाया अस्पताल

मामले की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने आमजन की मदद से बीके अस्पताल पहुंचाया। बीके अस्पताल से इलाज के लिए सफदरगंज दिल्ली रेफर किया गया था। इलाज के दौरान थाना पुलिस के अनुसंधान अधिकारी द्वारा बयान लेने के लिए 16 अगस्त को डॉक्टर को दरखास्त पेश की गई थी। जिस पर डॉक्टर साहब ने अनफिट फॉर स्टेटमेंट तहरीर किया था।

Screenshot 314 1

इलाज के दौरान 20 अगस्त को हुई सूरज की मृत्यु

अनुसंधान अधिकारी द्वारा बयान लेने के लिए पुनः 17 अगस्त को दरखास्त पेश की, जिस पर डॉक्टर ने फिट फॉर स्टेटमेंट तहरीर किया था। जिस पर मृतक के ब्यान नोट कर आरोपी के खिलाफ थान ओल्ड में लडाई-झगडे की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था कि इलाज के दौरान 20 अगस्त को सूरज की मृत्यु हो गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए मामले में आईपीसी की धारा 302 को इजाद किया गया है।

परिजनों ने रोड पर शव रखकर किया विरोध
मृतक सूरज के परिजनों ने शव को रोड पर रखकर विरोध किया। इस दौरान मृतक के पिता ने कहा कि जब तक अपने बेटे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी व अन्य आरोपियों को नहीं पकड़ा जाएगा। वहीं मामले की सूचना मिलते ही ओल्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन मृतक के दाह संस्कार के लिए तैयार हुए।