Bhiwani news

Bhiwani में सड़क हादसा या साजिश, 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हरियाणा भिवानी

Bhiwani के आलमपुर-दुल्हेड़ी मार्ग पर शुक्रवार रात 25 वर्षीय मनोज की संदिग्ध हालात में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने इसे महज दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिशन हत्या बताया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

गांव आलमपुर निवासी मनोज (पुत्र राजकुमार) गुरुग्राम में प्राइवेट जॉब करता था। शुक्रवार रात वह रेस लगाकर घर की ओर आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मनोज को पहले तोशाम अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे भिवानी रेफर किया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर परिवार को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।

Whatsapp Channel Join

पुलिस को मौके से मिले सबूत

तोशाम थाना पुलिस के एएसआई नसीब सिंह के अनुसार, घटनास्थल पर एक वाहन के टूटे हुए हिस्से मिले हैं, जिससे मामला सड़क दुर्घटना जैसा लग रहा है।

हालांकि, परिजनों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। गांव आलमपुर के सरपंच राजेंद्र ने बताया कि मनोज अभी अविवाहित था और परिवार के लिए कमाने वाला सदस्य था। पूरे गांव में इस घटना से शोक और आक्रोश है।

अन्य खबरें