एशिया कप 2023: इस खिलाड़ी को लेकर खड़े हुए गंभीर सवाल, खराब रिकॉर्ड के बावजूद भी मिली टीम में जगह

खेल

बीसीसीआई की ओर से एशिया कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। 7 सदस्यीय भारतीय टीम में टी-20 इंटरनेशनल के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भी जगह मिली है। सूर्या को स्क्वाड में देख पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कोच टॉम मूडी बिल्कुल हैरान दिखाई दिए।

सूर्या लकी है जो टीम में जगह मिली- टॉम मूडी

भारतीय टीम के बारे में बात करते हुए टॉम मूडी ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा, “वो खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव मुझे लगता है कि बहुत लकी है कि उन्हें टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि वो ऐसा खिलाड़ी है जिसे हम सभी देखना पंसद करते हैं। लेकिन अभी भी उन्हें 50 ओवर के खेल में मास्टर होना है। मुझे लगता है कि उसने 20 मैच खेले हैं और अब बहुत मामूली वापसी पर है।”

Whatsapp Channel Join

टी-20 के जीनियस हैं सूर्या- मूडी

टॉम मूडी ने आगे कहा, “वह टी20 क्रिकेट में जीनियस है। लेकिन 50 ओवर क्रिकेट पूरी तरह से अलग फॉर्मेट है, और वह अभी तक इसके लिए कोड क्रैक नहीं पाया है। आप जानते हो, मुझे नहीं लगता है कि वह आखिरी समय में ऐसा करेगा।” टॉम मूडी ने बताया कि सूर्या की जगह टीम में किन खिलाड़ियों चुना जा सकता था।

मूडी ने कहा, “और मेरे लिए, कई बेहतर विकल्प हैं। मैं बल्कि टीम में यशस्वी जयासवाल जैसे युवा खिलाड़ी को देखना पसंद करता। उस पोजीशन पर एक रिस्ट स्पिनर खिलाता। आप एक और रिस्ट स्पिनर को जानते हैं।”

शुरुआत से ही सूर्या का वनडे खेलना बड़ा सवाल

वनडे में सूर्या का खेलना शुरुआत से ही बड़ा सवाल रहा है। टी-20 इंटरनेशनल में बेहद आक्रामक दिखने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे में फॉर्मेट में कुछ खास नहीं कर पाते हैं। सूर्या ने अब तक 26 वनडे मैच खेले हैं, जिनकी 24 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 24.33 की औसत से 511 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं।

‘मेरा वनडे रिकॉर्ड बेहद खराब, स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं’- सूर्यकुमार

सूर्यकुमार ने टी20 में एक और शानदार पारी खेलने के बाद स्वीकार किया था कि वनडे में उनका रिकॉर्ड बेहद खराब है। उन्होंने वनडे को सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण फॉर्मेट बताया था और कहा कि वह टीम मैनेजमेंट के अनुसार इस फॉर्मेट के हिसाब से खेलने और सीखने की कोशिश कर रहे हैं।

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या,  रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.