6 6

Haryana में खौफनाक वारदात: महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, खुद भी पी लिया जहर

हरियाणा झज्जर

Haryana के झज्जर में मकान के विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। रविवार रात प्रिया कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी सुनीता (50) की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी जेठ राजबीर ने खुद भी फिनाइल पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे PGI रोहतक रेफर किया गया है।

झगड़े से खूनखराबे तक पहुंची बात

सोनीपत के रूखी गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसकी बहन सुनीता झज्जर की प्रिया कॉलोनी में रहती थी। पति बलबीर की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। सुनीता का मकान को लेकर अपने जेठ राजबीर से एक साल से विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो झगड़े में बदल गई।

गुस्से में आकर राजबीर ने कुल्हाड़ी से सुनीता पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुनीता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद राजबीर ने फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उसे PGI रोहतक में भर्ती कराया गया।

Whatsapp Channel Join

8 9

बेटियों के बयान पर दर्ज हुआ केस

डीएसपी धर्मवीर ने बताया कि मकान विवाद के कारण ही यह हत्या हुई। सुनीता की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बेटियों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की हालत गंभीर होने के कारण अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें