हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आशा वर्करों ने बिरला मंदिर से LNJP हॉस्पिटल तक प्रदर्शन किया। आशा वर्करों ने कहा-28 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगी। साथ ही 29 अगस्त तक हड़ताल को बढ़ाया। उनका कहना कि वे हर शनिवार को स्थानीय विधायक को ज्ञापन भी सौंप रही हैं।
विस्तार में…
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आशा वर्कर यूनियन हरियाणा के बैनर तले आशा वर्कों की लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र के समक्ष हड़ताल पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। जिसके चलते आज आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले आशा वर्करों ने कुरुक्षेत्र के बिरला मंदिर से लेकर एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र तक प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने हड़ताल को 29 अगस्त तक बढ़ाया।
आशा वर्कर यूनियन की पदाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह पिछले कई दिनों से लगातार अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर हड़ताल कर रही है। लेकिन जैसा की सब जानते है सरकार उनकी मांगे नहीं मान रही है। यहां तक ही उनकी तरफ कोई ध्यान ही नहीं दे रहा।
आशा वर्करों का कहना है कि वह हर शनिवार को स्थानीय विधायक को ज्ञापन भी सौंप रही है। ताकि सरकार तक उनकी बात पहुंच सके और उनकी मांगे मानी जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री से मिलना चाहते हैं। ताकि वह अपनी बात रख सके और दोबारा काम पर वापस लोट सके। वह 28 अगस्त को विधानसभा का घेराव करेंगी।

