12वीं की छात्रा हुई हवस का शिकार, 2 युवकों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म

पलवल

पलवल में शर्मसार करने का मामला सामने आया है। घर से स्कूल जाते समय जबरन दो युवकों ने 12वीं कक्षा की छात्रा को रास्ते से दो बाइक पर बैठा लिया। युवक छात्रा को ओयो होटल ले गए और दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता छात्रा की मां की शिकायत पर दो नामजद युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सामुहिक दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी

कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कैंप थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने कहा कि वह एक अध्यापिका है। उसकी बेटी शहर के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। मां के पूछने पर बेटी ने बताया कि राखोता गांव निवासी पंकज और राजकुमार ने उसके साथ जबरदस्ती की है। जिसके बारे में छात्रा की मां ने अपने पति को बताया। तो दोनों अपनी बेटी को लेकर कैंप थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दी।

Whatsapp Channel Join

पुलिस ने मामले में छात्रा की मां की शिकायत पर दोनों आरोपी पंकज व राजकुमार के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे। 

क्या है सारा मामला

पिड़िता ने मां को बताया कि आरोपी उसके पास फोन करता था और बात न करने पर जान से मारने की धमकी देता था। जिसके चलते वह उससे फोन पर बात करने लगी। छात्रा ने बताया कि पंकज का फोन आया कि वह उससे मिले, लेकिन जब उसने मना कर दिया और जब वह अपने स्कूल जाने लगी। तो रास्ते में उसे राखोता गांव निवासी पंकज व राजकुमार मिले।

दोनों ने उसका रास्ता रोक लिया और पास में एक वर्कशॉप के बाथरूम में ले जाकर उसकी स्कूल ड्रेस बदलवा दी। जिसके बाद दोनों उसे बाइक पर बिठाकर ओयो होटल में ले गए। ओयो होटल में ले जाकर दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे स्कूल की ड्रेस पहनने को कहा और जब उसने ड्रेस पहन ली। तो आरोपी उसे बाइक पर बिठाकर स्कूल के पास छोडकर फरार हो गए।