हमारे बारे में

म्हारे हरियाणा के हर शहर, गांव, कस्बे और टोले की खबर आप तक पहुंचाना ही सिटी तहलका न्यूज़ का काम है। यहां हरियाणे के छोरे-छोरियां ही लिख के, पढ़ के और बोल के आपके शहर, गांव, टोले और मोहल्ले की खबरें आपको बताते हैं। 

भगवान श्रीकृष्ण ने संसार को गीता का उपदेश हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जरूर दिया था, लेकिन हमारा काम आपको उपदेश देना नहीं है। हरियाणा की धरती पर लड़े गए महाभारत के युद्ध का आंखों देखा हाल सुनाने वाले संजय की तरह हम भी आपको आधुनिक हरियाणा का आंखों देखा हाल वैसा ही बताते हैं जैसा देखते हैं।

हरियाणा के हर हिस्से की लाइव और रीयल टाइम रिपोर्टिंग के लिए हमने ट्रेंड और पेशेवर पत्रकारों और रिपोर्टरों की एक टीम  बनाई है। इन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है और ये हरियाणा की भाषा, संस्कृति और संस्कारों को समझने और हर खाप तक पहुंचने के रास्तों से भी परिचित हैं। 

Whatsapp Channel Join

खेत-खलिहान से लेकर खेल के मैदान और अखाड़ों के पहलवान तक हर खबर पर सिटी तहलका की पैनी नज़र है। यहां आपको नूंह से अंबाला और पानीपत से सिरसा, साइबर सिटी की हलचल और पंचकूला के जंगल सहित हरियाणा के सभी 22 जिलों की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी।

सिटी तहलका न्यूज़ का मकसद लेफ्ट या राइट की तू-तू मैं-मैं करने वाले खबरियों से आपको बचाना और असल मुद्दों को उठाना है। यहां न लिबरल राग छेड़ा जाता है, न कम्यूनल कार्ड खेला जाता है। यहां मिलती हैं हरियाणा के कोने-कोने की खरी-खरी खबरें।