TRANSFER

विधानसभा चुनावों से पहले 15 पुलिस अफसरों का तबादला

बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनावों की घोषणा से ठीक पहले 15 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 12 आईपीएस (IPS) और 3 हरियाणा पुलिस सर्विस (HPS) के अधिकारी शामिल हैं।

फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य को उनके पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें आईजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई है, और साथ ही वह एडमिनिस्ट्रेशन के आईजी भी होंगे।

1 2

पानीपत और भिवानी के एसपी बदले
पानीपत के एसपी अजीत सिंह शेखावत को हटाकर उनकी जगह लोकेंद्र सिंह को नया एसपी बनाया गया है। इसी तरह, भिवानी के एसपी वरूण सिंगला का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह नरेंद्र बिजारणिया को भिवानी का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वरूण सिंगला अब कुरुक्षेत्र के नए एसपी होंगे।

Whatsapp Channel Join

2 3

कुरुक्षेत्र और कैथल के एसपी में भी बदलाव
कुरुक्षेत्र के एसपी जशनदीप सिंह को केंद्रीय डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया गया है। कैथल की एसपी उपासना को भी उनके पद से हटा दिया गया है, और राकेश कालिया को नया एसपी नियुक्त किया गया है।

Screenshot 1137

ओपी नरवाल को फरीदाबाद का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इन तबादलों के साथ ही हरियाणा में चुनावी माहौल में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं।

अन्य खबरें