anshul and rahul

Breaking: IPL 2025 में हरियाणा के छोरों ने मारी बाजी, प्रदेश के 2 क्रिकेटर CSK में शामिल

बड़ी ख़बर करनाल रोहतक हरियाणा

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 के मेगा ऑक्शन में हरियाणा के छोरों ने बाजी मारी है। प्रदेश के दो क्रिकेटर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बने। रोहतक के ऑलराउंडर दीपक हुड्डा को CSK ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा। करनाल के गेंदबाज अंशुल कंबोज को 3.40 करोड़ रुपए में टीम में शामिल किया गया।

अंशुल को लेकर मुंबई और चेन्नई के बीच बोली में लड़ाई चली। अंशुल कंबोज हरियाणा के लिए रणजी खेलते हैं। केरल के खिलाफ मैच में एक ही पारी में 10 विकेट लेकर वह चर्चा में आए थे।

वहीं हुड्‌डा इंडिया टीम में खेल चुके हैं। उन्‍होंने 10 वनडे में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया और 153 रन बनाए। 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्‍होंने एक शतक के साथ 368 रन बनाए हैं।

Whatsapp Channel Join

अंशुल का सफर….

हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने रणजी ट्रॉफी मैच में केरल के सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। केरल के शॉन रोजर को आउट कर,कंबोज ने यह उपलब्धि हासिल की। पहली पारी में कंबोज ने अपने 30.1 ओवर में 49 रन देकर 10 विकेट लिए। हरियाणा और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच हरियाणा के लाहली में स्थित चौधरी बंसी लाल स्टेडियम में 13-16 नवंबर को खेला गया था।

रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज

प्रमुख रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के इतिहास में यह तीसरी बार है जब किसी गेंदबाज ने एक पारी में सभी 10 विकेट लिए हैं। बंगाल के तेज गेंदबाज प्रेमांगसु चटर्जी एक पारी में सभी दस विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी थे। 1956-57 के रणजी सत्र में उन्होंने एक पारी में असम के सभी 10 विकेट लिए।

दीपक हुड्डा: भारत के अनुभवी ऑलराउंडर

दीपक हुड्डा के अंतरराष्‍ट्रीय करियर के बारे में बात करें तो उन्‍होंने 10 वनडे में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्‍व किया और 153 रन बनाए। वहीं, 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्‍होंने एक शतक के साथ 368 रन बनाए। दीपक हुड्डा ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच फरवरी 2023 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तब उन्‍होंने 30 रन बनाए थे।

Read More News…..