हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी(CM Saini) ने फतेहाबाद(Fatehabad) में भाजपा की रैली में कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा(Bhupendra Hooda) व सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग आज 10 साल का हिसाब मांग रहे हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि उनके समय में किसानों की जमीनें सस्ते दामों में खरीद कर बिल्डरों को बेची जाती थी। सीएलयू(CLU) के नाम पर करोड़ों रुपए कमाने(crores in the name of CLU) वाले आज हिसाब मांग(demanding an account) रहे हैं।
बता दें कि रैली की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने 225 करोड़ 79 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। भाजपा की रैली पुरानी अनाज मंडी में आयोजित की गई थी। इससे पहले हेलीपेड पर भाजपा नेता अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहे। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, चेयरमैन भारतभूषण मिढा, चेयरमैन वेद फुल्लां, प्रो. रविन्द्र बलियाला और अशोक तंवर सहित कई नेता भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने विधायक दुड़ाराम की मांगों पर 10 करोड़ रुपए का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने गांव बड़ोपल में वन्य जीव उपचार केंद्र बनाने, रास्तों के बीच लगे बिजली के खंभों और घरों के ऊपर से गुजर रही तारों को हटाने, वार्ड 13-14 में वाटर बूस्टिंग ट्रीटमेंट और मिनी बाई पास के सुधारीकरण की भी घोषणा की।
कांग्रेस के काले कारनामों का जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि भूना को उपमंडल और भट्टू को तहसील बनाने की मांग पर कमेटी की सिफारिश और नॉर्म पूरे होने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। रैली में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के काले कारनामों का भी जिक्र किया और कहा कि गरीब जनता, जिनका मुफ्त इलाज हो रहा है, हमारा हिसाब देती है। किसानों के खाते में फसल बीमा और मुआवजा आ रहा है। बुजुर्गों को अब पेंशन के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ते, पेंशन घर बैठे बन रही है।
10 सालों के गिनाए काम
मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार के 10 साल के दौरान हुए कामों को गिनाया। हालांकि उन्होंने तीन-चार ऐसे काम भी गिनाए जो हुड्डा सरकार के दौरान हुए थे, जैसे फतेहाबाद के दरियापुर गांव में फुटबॉल अकादमी, सिरसा रोड पर नई अनाज मंडी और बाजार में बनी बहुमंजिला पार्किंग, धांगड़ पॉलिटेक्निक। इनमें से तीन परियोजनाएं अभी तक सफेद हाथी बनी हुई हैं। फुटबॉल अकादमी बनी तो है, लेकिन शुरू नहीं हो पाई। नई अनाज मंडी अभी तक पूरी तरह चालू नहीं हुई और पार्किंग स्थल का भी नगर परिषद सही तरीके से उपयोग नहीं कर पा रही है।

विकास कार्यों का दिया जनता को ब्यौरा
मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में फतेहाबाद की स्थिति गांव जैसी थी। सड़कें टूटी हुई थीं, पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई थी, बिजली आती नहीं थी और जलभराव था। अब करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य पूरे हुए हैं और कई चल रहे हैं। फतेहाबाद में भारतीय संस्कृति फली-फूली और इसका अस्तित्व महान सम्राट अशोक के काल से है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहाबाद जिले के रसूलपुर में एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है। जिले में 200 बेड का अस्पताल सेक्टर 9 में 45 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। टोहाना में 136 करोड़ रुपए से 100 बेड का 7 मंजिला अस्पताल बन रहा है। फतेहाबाद का बस अड्डा भी 4 मंजिला नया बना दिया गया है।