जयप्रकाश

जे लिपस्टिक-पाउडर लाकै लीडर बनै, तो मैं ही लगा लूं, फेर दाढ़ी क्यों रखूं, Congress सांसद के विवादित बयान पर बवाल, महिला आयोग ने लिया संज्ञान

बड़ी ख़बर कैथल राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

Haryana में Congress सांसद जयप्रकाश का महिलाओं को लेकर दिया गया एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जयप्रकाश ने कहा कि जे लिपस्टिक-पाउडर लाकै लीडर बनै, तो मैं ही लगा लूं। फेर दाढ़ी क्यों रखूं।

सांसद जयप्रकाश के इस बयान पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करने वाले लोगों के घर में भी ऐसा ही माहौल होता होगा। उन्होंने आग्रह किया कि कैथल जिले की बेटियाँ जयप्रकाश के बेटे को वोट न दें और कहा कि इस विवादित बयान पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

पिता जयप्रकाश और बेटे विकास की रैली

Whatsapp Channel Join

हिसार सांसद जयप्रकाश ने अपने बेटे विकास सहारण के नामांकन के दिन रैली आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने यह विवादित बयान दिया था। इससे पहले भी उन्होंने पूर्व महिला बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा और बंसीलाल की विरासत को लेकर विवादित टिप्पणियां की थीं।

ढुल खाप की पंचायत

इस बयान को कांग्रेस नेता श्वेता ढुल और अनीता ढुल से भी जोड़ा जा रहा है। ढुल खाप ने शुक्रवार को इस विवाद पर पंचायत बुलाई थी, लेकिन कोई निर्णय नहीं आया। रविवार को एक नई पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें इस विवाद पर बड़ा फैसला हो सकता है। अगर ढुल खाप ने विरोध किया, तो सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

अन्य खबरें