Copy of हरियाणा में दहेज के लिए पत्नी पति को 13 साल की सजा 5

कपिल शर्मा के कैफ़े पर दूसरी बार चली गोलियां बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी

बड़ी ख़बर

➤कपिल शर्मा के कैफ़े पर फिर से फायरिंग
➤लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली जिम्मेदारी
➤पुलिस जांच में जुटी

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के surrey शहर में कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा के Caps Café पर फिर से फायरिंग की गई है। यह घटना एक महीने में दूसरी बार हुई है। हमलावर न केवल गोलियां चलाकर भागे, बल्कि इस बार उन्होंने फायरिंग का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वारदात के समय कैफे बंद था, लेकिन खिड़कियों में 6 गोली के निशान और टूटा हुआ शीशा साफ़ नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि कैफे को नुकसान जरूर पहुंचा है।

Whatsapp Channel Join

गैंगस्टर की धमकी और जिम्मेदारी
इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा —

“आज जो कपिल शर्मा के कैप्स कैफे में फायरिंग हुई है, इसकी जिम्मेदारी मैं और लॉरेंस लेते हैं। रिंग नहीं सुनी तो कार्रवाई करनी पड़ी। अगली कार्रवाई मुंबई में करेंगे।”

पिछली फायरिंग का मामला
10 जुलाई को भी कपिल के कैफे पर इसी तरह फायरिंग हुई थी। उस समय जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी, जो NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है।

सूत्रों के मुताबिक, लाडी कपिल शर्मा के एक कॉमेडी शो में निहंग सिखों पर कथित टिप्पणी से नाराज था। उसने वीडियो जारी कर कपिल को माफी मांगने की धमकी दी थी।

कपिल शर्मा की प्रतिक्रिया
हाल ही में कपिल शर्मा ने पहली बार अपने कैफे पर हुई गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा —

“हम हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं। मैं और मेरा परिवार डरने वाला नहीं है। शांति और सुरक्षा के पक्ष में मजबूती से खड़े रहेंगे।”

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी
कुछ दिन पहले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कपिल को कनाडा में कैफे खोलने पर धमकी दी थी। उसने आरोप लगाया था कि कैफे ‘हिंदुत्व के वैश्विक विस्तार’ का हिस्सा है और कहा था कि यहां इस विचारधारा को जगह नहीं दी जाएगी।