First raped and then married

पहले दुष्कर्म कर किया निकाह, फिर मांगा Divorce, 3 बच्चों की मां चार माह की गर्भवती

बड़ी ख़बर पानीपत

Panipat में एक अनोखी घटना सामने आई है। जिसमें युवक ने पहले युवती का रेप(First raped) किया और फिर सजा से बचने के लिए उससे निकाह(then married) कर लिया और बाद में तलाक की मांग कर डाली। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पति नाजीम उसे तलाक(Divorce) देने का दबाव बना रहा है और मारपीट कर रहा है। महिला तीन बच्चों की मां(mother of 3 children) है और इस समय चार महीने की गर्भवती(four months pregnant) है।

महिला ने बताया कि नाजीम पहले उसका पड़ोसी था। एक रात नाजीम उसके कमरे में जबरन घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा, लेकिन शादी का वादा भी किया। बाद में नाजीम ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे महिला ने उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया। नाजीम ने जेल जाने से बचने के लिए महिला से शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद वह उसे अपने गांव भोजपुर जिला मुरादाबाद यूपी ले गया। वहां उसने महिला को नौ दिन तक बंधक बनाकर रखा और तलाक के कागजों पर जबरदस्ती साइन करवा लिए।

First raped and then married - 2

नाजीम ने कहा कि उसे दहेज चाहिए था, लेकिन महिला दहेज नहीं लाई थी। महिला ने वहां पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन नाजीम अपनी गलती मानकर उसे फिर से पानीपत ले आया। पानीपत में नाजीम रोजाना महिला के साथ मारपीट करने लगा। नाजीम का दोस्त इमरान भी मारपीट में उसका साथ देता है। 13 जुलाई को नाजीम ने महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की। महिला ने पुलिस को बताया कि नाजीम का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध भी है और वह नशे का आदि है। वह अपने दोस्तों के साथ घर में नशा करता है।

Whatsapp Channel Join

First raped and then married - 3

तलाक न देने पर जान से मारने की धमकी

महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने नाजीम और उसके दोस्त इमरान के खिलाफ धारा 85, 115(2), 351(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह नूरवाला की धमीजा कॉलोनी की रहने वाली है। वह पहले हरि नगर में रहती थी, जहां नाजीम उसके पड़ोस में रहता था। महिला ने बताया कि नाजीम ने उसे धमकी दी है कि अगर उसने तलाक नहीं दिया तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। महिला इस समय बेहद डरी हुई है और अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उसने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उसे और उसके बच्चों को सुरक्षा मिल सके।

First raped and then married - 4

और भी पढे़