हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का आज आखिरी दिन है। आखिरी समय में कांग्रेस और BJP ने अपने बागी नेताओं को मनाने के लिए जोर लगा रखा है। टिकट वितरण के बाद कांग्रेस के 36 और भाजपा के 33 बागियों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया हुआ है।
सोमवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोनीपत में पूर्व मंत्री कविता जैन और उनके पति राजीव जैन को मना लिया है। जिसके बाद राजीव जैन ने नामांकन वापस ले लिया। पानीपत शहरी सीट से कांग्रेस की बागी रोहिता रेवड़ी को मनाने के लिए ग्रामीण सीट से भाजपा उम्मीदवार महिपाल ढांडा पहुंचे। उन्होंने रेवड़ी से नामांकन वापस लेकर भाजपा को समर्थन देने की बात कही। यहां रोहिता रेवड़ी ने ढांडा को दो टूक जवाब दिया कि हम जीत रहे हैं, नामांकन वापस नहीं लेंगे।