Sallry increase

Haryana के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में इजाफा, इस तारीख से मिलेगी

बड़ी ख़बर अंबाला चंडीगढ़ पंचकुला हरियाणा

Haryana के सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उनकी सैलरी में बड़ा इजाफा कर दिया है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पार्ट 1, पार्ट 2, पार्ट 3 के भर्ती कर्मचारियों की सैलरी में 8% का इजाफा कर दिया है। कर्मचारियों के वेतनमान में किया गया इजाफा आज ही से लागू भी हो गया है।

आपको बता दें कि प्रदेश में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के करीब 1.18 लाख कर्मचारी हैं और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी जिसके बाद हरियाणा सीएम ने ये बड़ा फैसला लिया है। हालांकि कर्मचारियों ने सरकार की पॉलिसी के मुताबिक उन्हें परमानेंट करने की मांग भी की थी, जिसके बाद हरियाणा सीएम ने कर्मचारियों की मांग पर जल्द कार्य योजना तैयार करने का आश्वासन भी दिया था।

इससे पहले साल 2023 में भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई गई थी। वहीं सरकार ने कुछ दिन पहले कर्मचारियों के ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी खोल दिया है जिसमें उनसे ट्रांसफर के लिए उनकी चॉइस पूछी जा रही है। सरकार ने तय किया है कि कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव से पहले उनके गृह जिले में भेज दिया जाए।

TGT-PGT टीचरों का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया : हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों के अलावा हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के आदेश पर HKRN के टीजीटी और पीजीटी टीचर्स के सर्विस कॉन्ट्रैक्ट को भी बढ़ा दिया गया है। सीएम के आदेश के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया है और अब ये टीचर्स शैक्षणिक सत्र 2024-25 तक स्कूलों में स्टूडेंट्स को पढ़ाएंगे।

अन्य खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *