PMT in Haryana Police Recruitment

Haryana पुलिस भर्ती में PMT से चूक गए उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, HSSC ने किया नया शेडयूल जारी

बड़ी ख़बर हरियाणा

Haryana पुलिस भर्ती(Police Recruitment) में फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट(PMT) से चूक गए उम्मीदवारों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग(HSSC) ने ऐसे उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। आयोग ने नया शेड्यूल जारी(released new schedule) किया है, जिससे चूके हुए उम्मीदवार अब अपना पीएमटी टेस्ट दे सकेंगे।

बता दें कि जो उम्मीदवार पहले पीएमटी में अनुपस्थित रहे थे, वे अब 29 जुलाई (पुरुष) और 30 जुलाई (महिला) को सुबह 6.30 बजे पंचकूला के देवी चौधरीलाल स्टेडियम में पीएमटी टेस्ट दे सकते हैं। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि अब यह टेस्ट डिजिटल डिस्प्ले मॉनिटर के माध्यम से किया जाएगा। पहले यह प्रक्रिया मैन्युअली होती थी, जिससे गलती की संभावना रहती थी, लेकिन अब यह संभावना नहीं रहेगी। हरियाणा में 6 हजार कांस्टेबल (पुरुष-महिला) की भर्ती के लिए दो सप्ताह पहले पीएमटी का शेड्यूल जारी किया गया था।

PMT in Haryana Police Recruitment - 2

16 से 23 जुलाई तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन और छाती का माप लिया गया था। इस बार पीएमटी में हर उम्मीदवार की फोटो खींची गई और वीडियोग्राफी भी की गई है। फर्जीवाड़ा और अनियमितताओं को रोकने के लिए पुलिस की टीम भी मौजूद थी। बायोमेट्रिक और आंखों के स्कैन के बाद ही उम्मीदवारों को अनुमति मिलेगी। पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई है। हरियाणा पुलिस भर्ती में पीएमटी से चूके उम्मीदवारों को एक और मौका दिया गया है, जिससे वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

Whatsapp Channel Join

PMT in Haryana Police Recruitment - 3

दस्तावेज लाना अनिवार्य

  • आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट
  • फोटोयुक्त वोटर कार्ड
  • पते का प्रमाण
  • आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया क्यूआर कोड वाला एडमिट कार्ड या फोटोयुक्त एडमिट कार्ड

मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, हिडन कैमरा और अन्य सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी।

PMT in Haryana Police Recruitment - 4

स्लॉट्स का विवरण

  1. पहला स्लॉट सुबह 6.30 बजे
  2. दूसरा स्लॉट 8.30 बजे
  3. तीसरा स्लॉट 10.30 बजे
  4. चौथा स्लॉट 12.30 बजे

हर दिन 4 स्लॉट में 2000 उम्मीदवारों की शारीरिक जांच की जाएगी।

PMT in Haryana Police Recruitment - 5

अन्य खबरें