cm saini

Haryana मानवाधिकार आयोग को जल्द मिलेगा नया चेयरमैन, बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंग

बड़ी ख़बर हरियाणा

Haryana मानवाधिकार आयोग में चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इसमें विधानसभा स्पीकर हरिवंद्र कल्याण और एक कांग्रेस विधायक के भी शामिल होने की संभावना है। मीटिंग में गृह सचिव अनुराग रस्तोगी भी भाग ले सकते हैं।

14 महीने से पद खाली
आयोग के चेयरमैन और दो सदस्यों के पद पिछले 14 महीनों से खाली हैं। इन पदों के खाली होने के कारण सैकड़ों शिकायतें लंबित पड़ी हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है।

हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
मानवाधिकार आयोग में कामकाज ठप होने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने चेतावनी दी थी कि यदि जल्द पद नहीं भरे गए, तो संबंधित अधिकारियों को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा और याचिकाकर्ता को 50,000 रुपए का हर्जाना देना होगा।

Whatsapp Channel Join

शिकायतों का अंबार
हर महीने आयोग में सैकड़ों शिकायतें आती थीं, लेकिन चेयरमैन और सदस्यों के न होने से उनका समाधान नहीं हो पा रहा है। इस कारण आयोग का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है।

पहले कौन थे चेयरमैन?
आयोग के पूर्व चेयरमैन राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एस.के. मित्तल और सदस्य जस्टिस केसी पुरी अप्रैल 2023 में सेवानिवृत्त हुए थे। आखिरी सदस्य दीप भाटिया सितंबर 2023 में रिटायर हुए, जिसके बाद आयोग पूरी तरह खाली हो गया।

अगले कदम
मीटिंग में नए चेयरमैन और सदस्यों के नामों पर चर्चा होगी। संभावना है कि बैठक के बाद सरकार नियुक्ति के आदेश जारी करेगी, जिससे आयोग का कामकाज फिर से शुरू हो सके।

अन्य खबरें