विधानसभा चुनाव से पहले ED कई कारोबारियों के ठीकानों पर छापे मार रही है और उनका पर्दाफाश कर रही है। ऐसे में अब बड़ी खबर बता दें कि एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी की (ED) की टीम ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कांग्रेस MLA Daan singh के बेटे और करीबियों के ठिकानों से 1.42 करोड़ का कैश जब्त किए हैं। इसके साथ ही ED को 32 बेनामी फ्लैट व जमीनों का भी मालूम पड़ा है। इसके अलावा बता दें कि कई लॉकर और ट्रस्ट साथ ही कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए ED ने बताया है कि उनकी गुरुग्राम टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दिल्ली, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ और झारखंड के जमशेदपुर में रेड की थी। जहां लगभग 16 ठिकानों पर जांच की गई.. यह कार्रवाई एलाइड स्ट्रिप्स लिमिटेड (ASL), उसके प्रमोटर गौरव अग्रवाल, मोहिंदर अग्रवाल और उनसे जुड़े महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह, उनके बेटे अक्षत सिंह व उनकी सनसिटी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य पर की गई।
सीबीआई द्वारा की गई जांच
ED ने जानकारी में बताया कि CBI की दर्ज FIR के मामले में उन्होंने इसकी जांच शुरू की थी। CBI ने इनके खिलाफ हेराफेरी, रुपया डायवर्ट करने, गबन, विश्वासघात, जालसाजी और धोखाधड़ी कर कैनरा बैंक को 1392.84 करोड़ का नुकसान पहुंचाया था। साथ ही बता दें कि ED ने दावा किया है कि जांच के दौरान यह पता चला कि उन्होंने अपने हिसाब-किताब में हेराफेरी की है। जहां बैंक से लिए गए रुपयों को असुरक्षित कर्ज के रूप में दूसरी कंपनियों में ले जाया गया और फर्जी लेन-देन किया गया।
ASL से लिया गया था कर्ज
इसके साथ ही राव दान सिंह और उनके परिवार ने ASL से कर्ज लिया था जो फिर वापस नहीं किया गया। हालांकि उसके बाद इसे माफ कर दिया गया। देखिए बता दें कि महेंद्रगढ़ से कांग्रेस विधायक राव दान सिंह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के काफी करीबी हैं। और राव दान सिंह की गिनती हरियाणा के अमीर नेताओं में शुमार होती है। चुनाव के वक्त भी पार्टी के लिए उनकी भूमिका फाइनेंशियल तौर पर भी अहम रहती है। यही वजह है कि इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी की टिकट काटकर राव दान सिंह को दे दी गई।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रही अहम भूमिका
माना गया कि इसमें भूपेंद्र हुड्डा की अहम भूमिका रही। क्योंकि श्रुति की मां तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी हुड्डा विरोधी गुट की थीं। इसी वजह से किरण चौधरी बेटी समेत कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो चुकी है। ऐसे में राजनीतिक विशलेषकों का मानना है कि हुड्डा की सिफारिश पर कांग्रेस ने राव दान सिंह को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से टिकट दी थी।
हालांकि वह भाजपा के उम्मीदवार धर्मवीर से हार गए थे। गौरतलब है कि ED ने गुरुवार को राव दान सिंह व उनके करीबियों के ठिकानों पर सुबह 6-7 बजे रेड की थी। महेंद्रगढ़ में यह रेड रात करीब 9 बजे खत्म हो गई। इसके बाद शुक्रवार दोपहर तक गुरुग्राम में उनके ठिकानों पर रेड की गई। जिसके बाद ईडी की तरफ से अब केस और रिकवरी को लेकर यह बयान जारी किया गया है।