stepfather raped his minor daughter

Panipat में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया Rape, मां को बताने पर पिटाई, जानें कब हुआ खुलासा

बड़ी ख़बर पानीपत

Panipat के एक गांव में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता(stepfather raped his minor daughter) ने लंबे समय से रेप(rape) किया। जब लड़की के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को सारी बात(she told her mother) बताई। मां ने जब अपने पति से पूछा तो वह आपा खो बैठा और गुस्से में बेटी को पीटने(beat her up) लगा।

बता दें कि आरोपी ने लड़की की आंख पर मुक्का मारा और उसके हाथ पर लात मारी। किसी तरह मां ने बेटी को उसके चंगुल से छुड़ाया और सिविल अस्पताल ले गई। वहां जांच के दौरान पता चला कि लड़की तीन महीने की गर्भवती है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पहले पति का कई साल पहले निधन हो चुका है। करीब 13 साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। पहली शादी से उसकी 15 साल की बेटी है और दूसरी शादी से उसकी तीन बेटियां हैं। वे सभी पानीपत के एक गांव में रहती हैं और मां ईंट भट्टे पर काम करती है।

stepfather raped his minor daughter - 2

लगभग चार दिन पहले बड़ी बेटी ने मां को बताया कि उसका सौतेला पिता उसके साथ गलत काम करता है। इस बात का पता चलने पर मां ने पति से बात की। पति गुस्से में आ गया और उस समय भी उसने बेटी को पीटा। रविवार को पति ने लड़की को बुरी तरह पीटा। इसके बाद मां उसे सिविल अस्पताल लेकर गई। वहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती है। इसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Whatsapp Channel Join

stepfather raped his minor daughter - 3

पिता गिरफ्तार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता पिछले कई सालों से उसे डरा धमका कर रेप कर रहा है। उसने बताया कि वह पिता से बहुत डरती थी और इसलिए किसी को कुछ नहीं बता पाती थी। मां ने बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, क्योंकि वह काम में व्यस्त रहती थी और पति के साथ इतना समय नहीं बिता पाती थी। जब बेटी ने दर्द की शिकायत की और पूरी घटना बताई तो उसे सच्चाई का पता चला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

stepfather raped his minor daughter - 4

अन्य खबरें