Haryana : गुरुग्राम से सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत(Rao Indrajit) ने आज सीएम पद(CM post) के लिए दावेदारी छोड़ दी हैं। इसका कारण है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पंचकूला में नायब सैनी को लेकर घोषणा की गई। राव इंद्रजीत ने अपना फैसला हिसार में एक कार्यक्रम में घोषित किया, जहां उन्होंने कहा कि अब नायब सैनी ही सीएम पद के लिए पार्टी का चेहरा होंगे।
बता दें कि घटना के समय राव इंद्रजीत ने पार्टी के भीतर हुई गुटबाजी को भी स्पष्ट कर दिया। उन्होंने इस बारे में कहा कि यह गुटबाजी अब और भी तेज होगी। उन्होंने इस अवसर पर अपने समर्थकों को संबोधित किया और हरियाणा के आगामी चुनाव के लिए तैयारियों की बात की। राव इंद्रजीत ने गुरुग्राम से कांग्रेस के राज बब्बर को हराकर छठी बार सांसद चुने जाने के बाद अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के माध्यम से सत्तासीन होना है और पार्टी को संगठित रखने के लिए यह आवश्यक है।

राव इंद्रजीत ने पिछली दो सरकारों में केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर काम किया था, लेकिन इस बार उन्हें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया। वे केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में चुने गए हैं। इस बीच करनाल से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। खट्टर को नरेंद्र मोदी के संगठन में काम करते वक्त का फायदा मिला। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मवीर भी केबिनेट मंत्री बनाए जाने के लिए उम्मीदवार रह चुके हैं।