Rekha

Rekha आखिर किसके नाम का लगाती है सिंदूर, एक्ट्रेस ने खुद किया था इसका खुलासा

Bollywood News Hindi बॉलीवुड मनोरंजन

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Rekha ने कई बेहतरीन फिल्में की है। रेखा की खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने है। रेखा हमेशा सबसे अलग नजर आती है। रेखा आज भी किसी अप्सरा से कम नहीं दिखती। वह जिस भी इवेंट में पहुँच जाएं, वहां चार चांद लग जाते हैं। रेखा जहां भी जाती है वह हमेशा सिंदूर लगाकर जाती है। यह बात हमेशा चर्चा में रहती है कि रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती है।

बता दें कि 22 जनवरी 1980 को नीतू सिंह और अभिनेता ऋषि कपूर की शादी में रेखा ने सबको चौंका दिया था। दरअसल वह उनकी शादी में पहली बार सिंदूर लगाकर पहुंची थी। उनकी मांग में सिंदूर देखकर वहां मौजूद सब लोगों यह कायास लगा रहे थे कि रेखा ने अमिताभ बच्चन से शादी कर ली है, लेकिन ऐसा नहीं था। जब उन दोनों की अफेयर की अफवाहें फैल रही थी।

रेखा ने खुद किया खुलासा

एक रिपोर्ट्स की मानें तो रील लाइफ में रोमांस करते-करते दोनों रियल लाइफ में भी नजदीक आ गए थे। जितनी रेखा अमिताभ के लिए पागल थी, उतना ही अमिताभ भी रेखा पर मरते थे, लेकिन पहले से शादीशुदा होने के कारण अमिताभ ने अपनी गृहस्थी बचाना ही ज्यादा सही समझा और रेखा से दूरी बना ली। सबके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि रेखा किसके नाम का सिंदूर लगाती है।

Whatsapp Channel Join

एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वो किसी के नाम का सिंदूर अपनी मांग में नहीं भरती हैं बल्कि फैशन के तौर पर उसे लगाती है। रेखा ने कहा था कि उन पर सिंदूर अच्छा लगता है और उनके मेकअप के साथ सूट करता है इसलिए वो इसे लगाना पसंद करती है। इसके अलावा रेखा ने यह भी कहा था कि वह जिस शहर और परिवेश से आती हैं, वहां सिंदूर लगाना फैशन माना जाता है।

अन्य खबरें..