filmi stars

Lok Sabha Election 2024 Result : चुनावी महाभारत में ‘राम’ समेत ये फिल्मी सितारे, भाग्य का फैसला आज

Bollywood Special News बॉलीवुड मनोरंजन लोकसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024 Result : देश में लोकसभा के लिए 7 चरणों में 542 सीटों पर हुए चुनाव का नतीजा आज आपके सामने होगा। इस बार लोकसभा चुनाव में 14 फिल्मी सितारों का राजनीतिक भविष्य भी दांव पर है। जिसका फैसला जल्द ही सामने आएगा। काउंटिंग के परिणाम आने वाले कुछ घंटों में साफ हो जाएंगे और यह तय होगा कि कौन सा सितारा लोकसभा में अपनी जगह बना पाएगा।

राजनीतिक दलों के लिए कुछ प्रमुख सीटों पर फिल्मी सितारों को उम्मीदवार बनाने का प्रचलन पुराना है। यह परंपरा काफी सुरक्षित भी साबित होती रही है। 2024 के आम चुनाव में भी कंगना रनोत, शत्रुघन सिन्हा, मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश निरहुआ, लॉकेट चटर्जी, शताब्दी राय, हेमा मालिनी जैसे सितारे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

कंगना रनोट

हिमाचल की मंडी सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहीं कंगना रनोट शुरुआती रुझानों में दो हजार वोटों से आगे चल रही हैं। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वे चुनाव जीतती हैं तो फिल्मों से संन्यास ले लेंगी। कंगना को पद्मश्री, 4 नेशनल अवॉर्ड और 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं।

Whatsapp Channel Join

अरुण गोविल

टीवी के राम के रूप में प्रसिद्ध अरुण गोविल भाजपा के टिकट पर मेरठ से चुनाव लड़ रहे हैं और शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। अरुण गोविल ने 16 टीवी शोज और करीब 39 फिल्मों में काम किया है।

मनोज तिवारी

Manoj Tiwary

उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से मनोज तिवारी भी आगे चल रहे हैं। मनोज तिवारी ने 2003 में भोजपुरी फिल्म से डेब्यू किया था और वे करीब 22 फिल्मों में दिखे हैं। उन्होंने 2014 में भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

पवन सिंह

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बिहार के काराकट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। उन्होंने भाजपा का टिकट लौटाकर काराकट से चुनाव लड़ने का फैसला किया। पवन सिंह ने लगभग 58 फिल्मों में काम किया है।

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी तीसरी बार मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं। वे 2004 में भाजपा में शामिल हुई थीं और 2014 और 2019 में मथुरा से लोकसभा चुनाव जीती थीं। हेमा मालिनी को 100 से ज्यादा फिल्मों में देखा गया है और उन्हें पद्मश्री और फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

WhatsApp Image 2024 03 01 at 3.16.57 PM

रवि किशन

रवि किशन ने 2014 में जौनपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए और 2019 के चुनाव में सपा उम्मीदवार को हराया। रवि किशन ने करीब 50 फिल्मों में काम किया है और टीवी शोज व वेब शोज में भी देखे गए हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा 1969 से फिल्मों में एक्टिव हैं और उन्होंने करीब 210 फिल्मों में काम किया है। 1992 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी और 2019 में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2022 में वे TMC से जुड़ गए।

दिनेश लाल यादव निरहुआ

दिनेश लाल यादव निरहुआ 2019 में भाजपा में शामिल हुए और आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए। वे भोजपुरी फिल्मों के स्टार हैं और 2012 में बिग बॉस 6 में भी नजर आए थे।

सायोनी घोष

सायोनी घोष 2021 में TMC में शामिल हुई थीं और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आसनसोल सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गई थीं। उन्होंने 2010 से फिल्मों में काम करना शुरू किया और वे बतौर सिंगर भी एक्टिव हैं।

Snapinsta app 428841615 907329231125444 1434723028280837877 n 1080

शताब्दी रॉय

शताब्दी रॉय 1986 से बंगाली सिनेमा में एक्टिव हैं और उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वे 2009 में TMC में शामिल हुईं और तीन बार पश्चिम बंगाल की बीरभूम से सांसद रह चुकी हैं।

लॉकेट चटर्जी

लॉकेट चटर्जी ने राजनीतिक करियर की शुरुआत TMC से की थी, लेकिन 2015 में भाजपा में शामिल हो गईं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। लॉकेट एक क्लासिकल डांसर भी हैं।

सुरेश गोपी

suresh gopi

सुरेश गोपी ने 1965 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी और लगभग 250 फिल्मों में काम किया है। वे भाजपा के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। सुरेश गोपी विवादों से भी जुड़े रहे हैं। महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार करने के मामले में सुरेश गोपी का नाम सामने आया था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

रचना

रचना पहली बार लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बंगाली और उड़िया फिल्मों से की थी। बाद में उन्होंने तेलुगु, तमिल, और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। वे मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं।

देव

bengali actor trinamool mp dev announces candidature for lok sabha polls 123148210

बंगाली अभिनेता देव ने 2014 में पहली बार तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। 2019 में भी उन्होंने इसी सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार वे हार गए।

देव का फिल्मी करियर

देव 2006 से फिल्मों में सक्रिय हैं। वे बंगाली सिनेमा के सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। एक्टर के अलावा वे सिंगर, प्रोड्यूसर, और स्क्रीन राइटर के रूप में भी काम करते हैं। बंगाली सिनेमा में सफलता पाने के बाद उन्होंने टॉलीवुड इंडस्ट्री का रुख किया था।

अन्य खबरें