JHEEL MEHTA

Taarak Mehta की Sonu करने जा रही है शादी, जानिए किसे बनाएंगी Life Partner

Bollywood Stars

‘Taarak Mehta का उल्टा चश्मा’ की स्टार कास्ट के खूब चर्चे होते हैं। शो से जुड़े रहे चाइल्ड आर्टिस्ट की भी अलग ही फैन फॉलोइंग है। शो में मास्टर भीड़े की बेटी का रोल अदा करने वाली सोनू अब इतनी बड़ी हो गई है कि वो शादी करने जा रही है। स्टार कास्ट का नाम झील मेहता है। जोकि अपने बचपन के दोस्त आदित्य से इसी साल के आखिर में शादी करने वाली है। ​झील मेहता ने हाल ही में लिए गए एक इंटरव्यू में बताया है कि शादी में कितने फंक्शन होंगे और किस तरह से प्लानिंग की है।

झील मेहता ने बताया है कि वो गुजराती बैंकग्राउंड से है और आदित्य नार्थ इंडियन ब्राह्मण है तो दोनों की शादी दो अलग-अलग रिती रिवाजों से होगी। झील मेहता ने आदित्य संग अपनी शादी और लव स्टोरी पर भी  बात की। साथ ही उसने बताया कि पहले उनके माता-पिता इस शादी के लिए नहीं मान रहे वे चाहते थे कि वह अपनी कम्युनिटी में ही किसी से शादी करें।

एक फेरा गुजराती और एक नार्थ इंडियन

Jheel Mehta
Jheel Mehta

झील मेहता के मुताबिक, चूंकि वह गुजराती और आदित्य नॉर्थ इंडियन ब्राह्मण हैं, इसलिए वो एक फेरा गुजराती स्टाइल और दूसरा फेरा नॉर्थ इंडियन स्टाइल में लेंगे। इस ग्रैंड शादी में डांस भी खूब होने वाला है और इसकी भी तैयारी चल रही है। झील मेहता ने बताया कि उनकी और आदित्य की फैमिली एक-दूसरे काफी वक्त से जानती हैं, पर रिश्ते को लेकर एक हिचकिचाहट थी। झील के माता-पिता चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी अपनी कम्युनिटी में ही हो। पर बाद में वो मान गए और अब आदित्य को दामाद की तरह कम बेटा ज्यादा मानते हैं।

कॉलेज के बाद करने लगे थे एक-दूसरे को डेट

jheel 1

झील मेहता ने यह भी बताया कि वह और आदित्य एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से डेट कर रहे थे। दोनों के बीच काफी-कुछ अलग है, पर फैमिली वैल्यूज एक-जैसी हैं। झील मेहता और आदित्य की सगाई साल 2023 में हुई थी।

jheel Mehta proposal

करियर की बात करें, तो झील मेहता अब एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और उनका अपना पार्लर और मेकअप ट्यूटोरियल का बिजनेस है। एक्ट्रेस ने पढ़ाई की वजह से कई साल पहले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह दिया था। वह इस शो से करीब 5 साल तक जुड़ी रही थीं। साल 2008 में जब झील मेहता ‘तारक मेहता…’ का हिस्सा बनीं, तो वह चाइल्ड आर्टिस्ट थीं।

अब बिजनेसवुमेन बन गई है झील मेहता

0 3

झील मेहता ने बताया कि कॉलेज के बाद उन्होंने कई स्टार्टअप बिजनेस के साथ हाथ मिलाया और अब वह ‘सेफ स्टूडेंट हाउसिंग’ नाम का बिजनेस कर रही हैं। इसमें वह और आदित्य मुंबई आए छात्रों को रहने-खाने की व्यवस्था करवाने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *