Akshay Kumar ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके इकलौते बेटे आरव कुमार को फिल्मों में रुचि नहीं है वह तो फैशन में इंट्रस्ट रखते है। दरअसल क्रिकेटर शिखर धवन के नए शो में Akshay Kumar नजर आने वाले है। जहां वह फैमली को लेकर बातचीत करते है।
Akshay Kumar और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव कुमार बॉलीवुड गॉसिप्स से दूर रहते है। मगर फैंस जानने को आतुर है कि आखिर Akshay Kumar के इकलौते बेटे कब फिल्मों में आएंगे? तो अब राजेश खन्ना-डिंपल खन्ना के नातिन आरव को लेकर ये सब बातें पता चली है। दरअसल क्रिकेटर शिखर धवन के नए शो में Akshay Kumar नजर आने वाले है। जहां वह फैमली को लेकर बातचीत करते है। उन्होंने बताया कि आरव कितने सिंपल है। उनका फिल्मों में भी कोई इंट्रस्ट नहीं है।
बेहद सिंपल है आरव
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक Akshay Kumar ने ट्विंकल खन्ना को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा, मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरी जिंदगी में ट्विंकल खन्ना है और आरव है। बेटा बहुत ही सिंपल लड़का है। मेरी बेटी जबकि उसके बिल्कुल उलट है। उसे मंहगे कपड़ों का शोक है। इस दौरान Akshay Kumar ने ये भी खुलासा करते है कि बेटे आरव को फिल्मों में इंट्रस्ट नहीं है। वह इतने सिंपल है कि सैकेंड हैंड कपड़े भी खरीदते है। उन्हें पैसों की बर्बादी करना पसंद नहीं है।
खिलाड़ी Akshay Kumar ने बताया हम भी बेटे को कभी किसी भी चीज के लिए फोर्स नहीं करते है। वह फैशन में इंट्रस्ट रखते है। वह फिल्मों का हिस्सी नहीं बनना चाहते है। एक बार तो वह मेरे पास आए और बोलने लगे कि मुझे फिल्में नहीं करनी है। मैनें भी कह दिया कि ये तुम्हारी लाइफ है जैसे जीनी है वैसे बिंदास होकर जियो।
Akshay Kumar बेटे के यूनिक लाइफस्टाइल चॉइस की तारीफ करते है। वह कहते है कि आरव प्रिवलेज्ड है। लेकिन कभी भी वह ऐसा बर्ताव नहीं करते। बल्कि बहुत ही सादगी के साथ रहते है। वह घर का काम करने से भी नहीं कतराते और मंहगें कपड़ो की भी जिद नहीं करते। Akshay Kumar ने बताया कि बेटे आरव ने 15 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए घर छोड़ दिया था। यही वजह है कि वह काफी इंडिपेंडेट है।
पुराने कपड़े खरीद लेते है आरव
Akshay Kumar ने बताया के आरव ने लंदन से पढ़ाई की है। वह अकेला रहकर पढ़ना चाहते थे। उन्हीं का फैसला था कि वह अकेले रहकर पढ़ाई केरंगे। परिवार ने भी जिद नहीं की। Akshay Kumar ने तो ये भी कहा कि आरव अपने कपड़े खुद धोते है। खाना भी अच्छा बना लेते है। वह सेकेंड हैंड कपड़े तक लेते है ताकि पैसों की बर्बादी न हो। एक्टर ने कहा कि वह खुद 14 साल की उम्र में घर से निकल गए थे।
अक्षय कुमार की नेटवर्थ
Akshay Kumar 742 करोड़ की कुल संपत्ति के मालिक है। वह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में आते है। जो 135 करोड़ तक भी प्रति फिल्म चार्ज करते है।







