एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मोस्ट टैलेंटेड Actress में से एक हैं। पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें, तो उन्होंने अपने जीवन के प्यार निक जोनस से शादी की है और वे अपनी प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के माता-पिता हैं। एक शानदार एक्ट्रेस और मालती की प्यारी मां होने के अलावा, प्रियंका एक रियल फैशनिस्टा हैं, जो हमेशा अपनी काबिलियत साबित करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से अपने सफर की शुरुआत कर कामयाबी की इस राह को सात समंदर पार हॉलीवुड तक पहुंचाया है। आज के दौर में प्रियंका ना सिर्फ ग्लोबल सेलिब्रिटी हैं बल्कि हाल ही में उनके जलवे की धमक बुलगारी फैशन इवेंट में दिखाई दी। इस फैशन इवेंट में ज्वैलरी कलेक्शन के लॉन्च के लिए पहुंची प्रियंका चोपड़ा के लुक्स की चर्चा फैन्स की जुबान पर है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
उधर बुलगारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी ग्लोबल अंबेसडर प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने नए ज्वैलरी कलेक्शन की तस्वीरें जारी की। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा शॉर्ट हेयर और ब्लैक एंड व्हाइट ड्रैस में बुलगारी के डायमंड कलेक्शन को पहने दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बुलगारी का लेटेस्ट सर्पेंटी एटर्ना डायमंड नेकलेस पहने दिखाई दे रही हैं।
बुलगारी का ये सर्पेंटी एटर्ना कलेक्शन अपनी कीमत के हिसाब से भी बेहद खास और कीमती है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने जो हार पहना है, वोग की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत करीब 358 करोड़ रुपये है। इस नेकलेस में बुलगारी के 140 साल के इतिहास के प्रतीक के तौर पर 140 कैरेट के हीरे स्टड किए गए हैं। इसे बुलगारी के एटेलियर में तैयार की गई अब तक की सबसे कीमती ज्वैलरी माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं प्रियंका की तस्वीरें
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा 140वीं सालगिरह पर बुलगारी फैशन इवेंट के लिए रोम पहुंची थीं। इस फैशन इवेंट में बुलगारी के कलेक्शन एटर्ना का लॉन्च किया गया। इस इवेंट में पहुंची प्रियंका चोपड़ा के लुक्स की हर कोई चर्चा करता दिखा। दरअसल इस कार्यक्रम में एक लॉन्च शो और सितारों का गाला डिनर आयोजित किया गया था। फैशन इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक गाउन में सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा के इस गॉर्जियस लुक में बुलगारी नेकलेस, डायमंड ईयररिंग्स और ब्रेसलेट में चार चांद लगा दिए थे। प्रियंका चोपड़ा खुले बालों के साथ ब्लैक हील्स में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।







