महाकुंभ 2025 से बॉलीवुड की दुनिया को चौंकाने वाली खबर सामने आई है। चर्चा जोरों पर है कि मशहूर अभिनेत्री Mamta Kulkarni सन्यासी बनने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि वह किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की उपाधि ग्रहण करेंगी।

महाकुंभ में ममता कुलकर्णी ने सन्यांस दीक्षा ले ली है। अब वह ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी। जानकारी के अनुसार, आज शाम उनका पट्टाभिषेक समारोह आयोजित होगा। सूत्रों के मुताबिक, ममता कुलकर्णी पिछले डेढ़ साल से किन्नर अखाड़े के संपर्क में थीं और इस आध्यात्मिक मार्ग को अपनाने की तैयारी कर रही थीं। हालांकि, अब तक ममता या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
ममता कुलकर्णी को दिया गया नया नाम
ममता कुलकर्णी को आज से नया नाम दिया जा रहा है। ममता कुलकर्णी अब श्री यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी। जूना अखाड़े के आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दी है। महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में रह रही हैं एक्ट्रेस। संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी ने अब भगवा वस्त्र धारण कर लिया है।

कई बॉलीवुड फिल्मों में किया काम
आपको बता दें कि ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें वो शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के साथ नजर आई थीं। ममता कुलकर्णी पिछले कई सालों से विदेश में रह रही थीं। कुछ समय पहले ही वो भारत लौटी हैं। अब एक्ट्रेस ने महाकुंभ में संन्यास ले लिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में ली संन्यास दीक्षा, आज शाम ममता का राज्याभिषेक होगा।