Ranjit Singh Murder Case

Supreme Court ने रणवीर अलाहबादिया को फटकार लगाई, कहा- दिमाग में गंदगी है, केंद्र से एक्शन की मांग

Bollywood Viral खबरें

Supreme Court ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के खिलाफ अश्लील कमेंट मामले में सोमवार को सुनवाई की। अदालत ने उन्हें गिरफ्तारी से राहत तो दी, लेकिन जमकर फटकार भी लगाई। अदालत ने कहा कि अलाहबादिया की भाषा विकृत है और उनके कमेंट्स ने अभिभावकों, बेटियों और बहनों को शर्मसार किया। कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि क्या सरकार इस मामले में कोई कदम उठाएगी, या सुप्रीम कोर्ट को आगे आकर इसे देखना पड़ेगा।

अलाहबादिया पर कई FIR, कोर्ट ने कहा- इस तरह के शो से समाज में गंदगी फैलती है

RANVEER ALLAHBADIA
RANVEER ALLAHBADIA

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह के अश्लील कमेंट्स को लेकर समाज में गंदगी फैल रही है और इससे पूरा समाज शर्मसार हो रहा है। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि जो भाषा अलाहबादिया ने प्रयोग की, उससे अभिभावक शर्मिंदा हुए हैं। कोर्ट ने यूट्यूब चैनल्स के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात की।

Whatsapp Channel Join

अलाहबादिया ने मान ली गलती, कहा- मैं माफी मांगता हूं

रणवीर अलाहबादिया ने कोर्ट में अपने अश्लील कमेंट्स पर माफी मांगते हुए कहा कि यह टिप्पणी गलत थी और उन्होंने मेकर्स से उस असंवेदनशील हिस्से को हटा देने को कहा है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करेंगे और अब वह अपने प्लेटफॉर्म का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं।

क्या है पूरा विवाद?

यह विवाद ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के एक एपिसोड से जुड़ा हुआ है, जिसमें रणवीर अलाहबादिया ने पेरेंट्स और महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी। इस शो के बाद कई राज्यों में FIR दर्ज की गई थीं। महिला आयोग ने भी इस मामले में नोटिस जारी किया था।

पार्लियामेंट में भी मामला पहुंचा, IT कमेटी एक्शन ले सकती है

मामला अब संसद तक पहुंच चुका है, जहां शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस शो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संसद की IT कमेटी इस मामले में रणवीर अलाहबादिया को नोटिस भेजने पर विचार कर रही है।

महाराष्ट्र पुलिस ने भेजा समन, विवाद बढ़ा

महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए रणवीर अलाहबादिया और शो के होस्ट समय रैना के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके बाद यूट्यूब ने विवादित वीडियो को हटा लिया था।

Read More News…..