MALIYKA ARORA

Malaika Arora के पिता ने किया सुसाइड, छत से कूदकर दी जान

Top Bollywood News Latest Bollywood News बॉलीवुड मनोरंजन

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर आई है। बॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस Malaika Arora के पिता अनिल अरोड़ा का 11 सितंबर को निधन हो गया। अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या कर अपनी जान गंवा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। फिलहाल, अनिल अरोड़ा के शव को बाबा अस्पताल में रखा गया है।

मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान भी उनके घर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर आत्महत्या की है। घटनास्थल पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद है, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि अनिल अरोड़ा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

घर पर नहीं थीं मलाइका

Whatsapp Channel Join

मलाइका अरोड़ा जब आत्महत्या की घटना हुई, तब वे घर पर नहीं थीं और पुणे में थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद वे मुंबई आ गई हैं। इस घटना के बाद कई सेलेब्स भी उनके घर पहुंच रहे हैं।

अन्य खबरें