Panchayat Season 3

Panchayat Season 3 : खूब एंटरटेन करने वाली है पंचायत 3, तीसरी बार भी दिल जीत लेंगे फुलेरा गांव के लोग

Web Series Review बॉलीवुड

Panchayat Season 3 : फुलेरा गांव में पंचायत के सचिव अभिषेक त्रिपाठी.. हर किसी को लौकी देने वाले प्रधान जी, मजू देवी, प्रह्लाद और विनोद.. लोगों को इन सभी की कहानी को आगे बढ़ते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार था। क्या आप भी इसे मिस कर रहे थे? क्या आप भी पंचायत वेब सीरीज के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे? तो अब आपका इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि वेब सीरीज के तीसरे सीजन के लिए 2 सालों से इंतजार के बाद 28 मई को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है।

पंचायत 3 की कहानी इस सीरीज के बाकी सीजन की तरह दमदार और मजेदार है। पंचायत-1 और पंचायत-2 की ही तरह पंचायत-3 का भी डायरेक्शन अच्छा किया गया है। पंचायत 3 वेब सीरीज में सस्पेंस, कॉमेडी और थ्रिल का बराबर तड़का लगाया गया है। रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी को आगे बढाया गया है। पंचायत 3 में खूनखराबा भी दिखाया गया है। इस सिरीज में दामाद जी की वापसी कराई गई है। राजनीति और लड़ाई-झगड़े की बीच प्रधानजी के करीबी प्रह्लाद उनका साथ छोड़ देते है।

जितेंद्र कुमार हैं वेब सीरीज की जान

Panchayat Season 3

पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार इस पूरी वेब सीरीज की जान हैं। पहले दो सीजन में जहां उन्होंने लोगों का दिल खुश कर दिया था, वहीं तीसरे सीजन में उन्होंने निराश किया है। ‘पंचायत-1’ और ‘पंचायत-2’ के मुकाबले ‘पंचायत-3’ में वह फीके पड़ते नजर आए। प्रधान जी का किरदार निभाने वाले रघुवीर यादव और पंचायत सचिव सहायक विकास का रोल प्ले करने वाले चंदन रॉय भी लोगों को एंटरटेन करने में कहीं न कहीं चूक गए। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले दो सीजन में इन तीनों के डायलॉग्स और पंचलाइन काफी मजेदार थी, वहीं तीसरे सीजन में न तो इनके डायलॉग्स दमदार हैं और न ही इन तीनों ने कोई अच्छी पंचलाइन मारी है।

Whatsapp Channel Join

दर्शकों को ‘पंचायत 4’ का रहेगा इंतजार

filmcompanion 2024 05 d126516e e296 4a49 83be 7ec5d49f049f Panchayat 3 2

‘पंचायत सीजन 3’ के पहले दो एपिसोड थोड़े उबाऊ लगते हैं। तीसरे एपिसोड से जैसे ही कहानी रफ्तार पकड़ती है तभी मजा आने लगता है। पहले सीजन में आपको हंसाया गया, दूसरे सीजन में आपको रुलाया गया, तीसरे सीजन में आपसी मतभेद, लड़ाई-झगड़ा और खूनखराबा तक दिखाया गया। ‘पंचायत 3’ का अंत एक बड़े सवाल के साथ होता है जिसके जवाब के लिए दर्शकों को चौथे सीजन का इंतजार करना होगा।

अन्य खबरें