हरियाणा में बदलाव यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी हरियाणा की गठबंधन सरकार को निशाने पर ले रही है। बदलाव यात्रा के पांचवें दिन आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर हरियाणा सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने एक एक आंकड़े के मुताबिक हरियाणा में पिछले 9 महीना में 974 मर्डर हुए हैं और 1701 रेप के केस सामने आए हैं।
हरियाणा की मनोहर सरकार इन दिनों आम आदमी पार्टी के निशाने पर है। एक तरफ आम आदमी पार्टी केजरीवाल के काम का गुणगान हरियाणा प्रदेश के हर गांव में कर रही है, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी प्रदेश में बढ़ते अपराध और बेरोजगारी के मुद्दे जमकर सियासी बाण छोड़ रही है। यमुनानगर जिला कार्यालय में आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोहर सरकार की प्रदेश में बढ़ते क्राइम के मुद्दे को लेकर जमकर जुबानी हमला बोला।
चित्रा सरवारा ने कहा कि हरियाणा में अपराध का बोलबाला है। एक एजेंसी के द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक चित्रा सरवारा ने कहा कि बीते 9 महीने में 974 मर्डर हुए हैं, 1701 रेप केस हुए हैं, 139 केस गैंगरेप के सामने आए हैं। 3871 केस किडनैपिंग के हुए हैं। महिलाओं के प्रति 10 हजार से ज्यादा केस पुलिस थानों में दर्ज किए गए हैं। इस हिसाब से हरियाणा में रोजाना 5 से 6 केस रेप के हुए हैं। 3 से 4 मर्डर हर रोज हुए हैं। आज के वक्त हरियाणा में उत्तर प्रदेश से ढाई गुना ज्यादा क्राइम रेट है। चित्रा सरवारा ने हाईकोर्ट का हवाला देकर भी मनोहर सरकार को जमकर घेरा।