➤AAP विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना सड़क हादसे में घायल
➤खनौरी बॉर्डर के पास इनोवा डिवाइडर से टकराई
➤कैथल से लुधियाना रेफर, हालत गंभीर
पंजाब की लुधियाना साउथ विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक राजिंद्रपाल कौर छीना मंगलवार देर रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, वह अमेरिका से किसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होकर दिल्ली लौटी थीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए उनका पति, बेटा, गनमैन और ड्राइवर पहुंचे थे। सभी लोग इनोवा गाड़ी से पंजाब लौट रहे थे।

जैसे ही वाहन खनौरी बॉर्डर के पास पहुंचा, अचानक सड़क पर कुछ आ जाने से ड्राइवर ने गाड़ी को बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में विधायक के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं जबकि अगली सीट पर बैठे उनके गनमैन को भी चोट लगी।

घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को पहले कैथल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को गंभीर स्थिति में लुधियाना के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हादसे में इनोवा गाड़ी आगे और पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल, विधायक का इलाज लुधियाना में जारी है।

